फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियों की लोगों को दी जानकारी

Mon, 25 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा छात्रसभा के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर योजना संबंधी पुस्तकें वितरित कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा कराए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को अनेकों रोजगार मुहैया कराए हैं। सपा छात्रसभा के जिला महासचिव सनी त्यागी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए गए हैं, छात्राओं को कन्या विद्या धन, मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित कर आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान कराया है।

उन्होंने कहा कि सपा राज में किसान, मजदूर, उद्यमी प्रत्येक वर्ग का विकास हो रहा है। कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कड़ी मेहनत से जुट जाए। क्योंकि विरोधी पार्टी सपा को विफल करने में लगी हैं, हमें एक जुट होकर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन


सपा को आगामी विधानसभा में फिर से बहुमत से जीत दिलानी होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को योजना संबंधी पुस्तकें भी वितरित की। इस मौके पर अमित त्यागी, पियूष, मन्नू जाटव, अंकित गुर्जर, राशिद अली, शेखर त्यागी, प्रिंस शर्मा, अतुल, वंश, कुणाल, मुकेश त्यागी, विशाल, निक्की टीकम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें