फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से सपा नेता समेत तीन की मौत

Fri, 21 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
101 हुई जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सपा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। जखैड़ा रहमतपुर में किशोर और बहादुरगढ़ गांव में युवक ने बुखार से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वाले लोगों की संख्या 101 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग इन मौतों से अंजान है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अभी तक बुखार से मरने वालों का कोई जिक्र नहीं है। दिन में मौसम में फिलहाल अपेक्षित बदलाव नहीं आ पा रहा है। गर्मी और चिलचिलाती धूप से वायरल, मलेरिया बुखार, टायफाइड,

चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदरखा गांव में सपा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष इजहार खां (65) की बुखार से मौत हो गई। इजहार खां को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था,  तबियत बिगड़ने पर पांच दिन पहले मेरठ के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार देर रात उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में गढ़-चौपला पर चिकित्सक के पास लाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, बहादुरगढ़ के जखैड़ा रहमतपुर गांव में विधवा दौलत का अभिषेक (12) चौथी क्लास में पढ़ता था। चार दिन पहले बुखार होने पर स्थानीय चिकित्सक से उसे दवा दिलाई थी। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे हापुड़ ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बहादुरगढ़ गांव में नंदकिशोर (30) को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था, परिजन स्थानीय चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।  

वहीं, गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इन मौतों के बारे में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बुखार के मद्देनजर गांवों में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण और दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। बुखार से बचाव के लिए लोगों को एहतियात बरतने की नसीहत भी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें