फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकिल यात्रा एक मई से

Wed, 20 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के हापुड़ विधानसभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इसमें एक मई से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के आदेश पर प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक मई से 10 मई तक साइकिल यात्रा निकालेगी। इसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार करेंगे।

शहर अध्यक्ष हसीन चौधरी ने कहा कि नगर कमेटी भी साइकिल रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी। इस अवसर पर हापुड़ विधानसभा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख, पंडित राजेश शर्मा, रवि यादव, अरुण चौधरी, संजय यादव, रणवीर सागर, अली मुर्तजा, कमाल मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें