एसपी अभिषक वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि ब्रजघाट में पार्किंग फर्म के लोगों द्वारा निर्धारित शुल्क 53 रुपये के बजाय 60 रुपये लिए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं से 100-100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
हापुड़ में ब्रजघाट में पार्किंग ठेकेदार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने और नियत स्थान से अलग स्थान पर भी वार्किंग वसूली करने की शिकायतों की एसपी ने जांच की। सादी वर्दी और निजी वाहन से पहुंचे एसपी ने निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क देने से इनकार किया तो ठेकेदार ने उन्हें कायदे में रहने और शुल्क देने की नसीहत दे डाली। जिसके बाद एसपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एसपी अभिषक वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि ब्रजघाट में पार्किंग फर्म के लोगों द्वारा निर्धारित शुल्क 53 रुपये के बजाय 60 रुपये लिए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं से 100-100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ब्रजघाट में किसी भी गली में घुसने पर ठेकेदार के लोग वाहन स्वामियों से शुल्क वसूलते हैं।
इस शिकायत की सत्यता की जांच करने के लिए उन्होंने टीम के साथ जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।