समाज से एकजुटता का किया आह्वान
- फोटो : अमर उजाला
मीरा रेती स्थित महर्षि कश्यप धर्मशाला में शनिवार को केवट, कश्यप, निषाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने समाज से एकजुटता का आह्वान किया।
उन्होंने समाज के लोगों से 12 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर शक्ति प्रदर्शन में पहुंचने की बात कही। सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता की भागीदारी असल कुंजी होती है,
क्योंकि इसी के बल पर समस्याओं का समाधान होता है और उपेक्षित लोगों को रोजगार मिलता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका सदस्य डीपी निषाद और ओमप्रकाश कश्यप ने किया।
इस मौके पर हक्कुल इस्लाम, राजू कश्यप, गिरिराज निषाद, राजमल केवट, राधे केवट, घनश्याम निषाद, इकबाल, हरपाल प्रजापति समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।