फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी में बर्फबारी, फंसा हापुड़ का परिवार

Mon, 08 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुफरी में हुई बर्फबारी में हापुड़ का एक परिवार फंस गया है।
विज्ञापन


हापुड़ में परिजनों से संपर्क नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वह किसी तरह सुरक्षित जगह पर पहुंच गए हैं लेकिन उनकी कार और चालक का कुछ पता नहीं चल रहा है।

उधर, हापुड़ में परिजन भी पीड़ित परिवार से बार-बार बात बात करने की कोशिश कर रहे थे। नगर के मोहल्ला राधापुरी निवासी कारोबारी और गऊशाला के ऑडिटर वैभव गुप्ता शनिवार को पत्नी अंकिता, भाई नितिन और उसकी पत्नी प्रीति के साथ शिमला गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि रविवार सुबह शिमला से ऊपर कुफरी गए थे। वहां बर्फीली हवाओं के साथ हुई बर्फबारी में फंस गए।

किसी तरह सभी लोग सुरक्षित जगह पर चले गए लेकिन उनकी कार और चालक शिमला और कुफरी के बीच में कहीं फंस गया है। वैभव ने फोन पर बताया कि कुफरी में तीन से चार फीट बर्फ पड़ी है।

ऐसे में यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते भी बंद हैं। संचार सेवा भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि वहां का प्रशासन बर्फ हटाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहा है। ताकि सैलानियों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके।

वहीं, बड़े भाई राकेश गुप्ता और भाभी मोनी गुप्ता ने बताया कि वह लोग वैभव से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें