फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रही गर्भवती को सांप ने डसा

Fri, 12 May 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गर्भवती को सांप ने डसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में काम के दौरान गर्भवती को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी पर ले गए। महिला चिकित्सक न होने पर पीड़िता को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


गढ़ पालिका क्षेत्र के गांव नयाबांस के किसान लोकेश की गर्भवती पत्नी जगवती 26 साल बृहस्पतिवार की दोपहर में खेत पर कामकाज कर रही थी, तो उसे फसल में छिप रहे सांप ने डस लिया था। जिसका पता लगते ही परिजन उसे घर को ले आए,

लेकिन रूढ़िवादिता और अशिक्षा के चलते कई घंटों तक नीम हकीमों से झाड़ फूंक कराने में जुटे रहे। कई घंटों की कवायद के बाद भी जब कोई सुधार होने की बजाए जगवती की हालत बिगड़ती चली गई तो परिजन रात में करीब 9 बजे उसे सीएचसी पर ले आए।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक मौजूद न होने पर उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर इलाज चालू होने के बाद एक बच्ची को जन्म देकर जगवती ने दम तोड़ दिया। वह नवजात बेटी समेत चार बच्चे छोड़ गई है।

परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक ड्यूटी पर न होने से इलाज मिलने में काफी देरी हो गई, जिसके चलते जगवती की मौत हुई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि महिला चिकित्सक बृहस्पतिवार को हापुड़ अस्पताल में ड्यूटी करने गई हुई थी। एएनएम की मौजूदगी में चिकित्सकों ने महिला को ग्लूकोज और फर्स्ट एड देने के बाद मेरठ को रेफर कर दिया था। सीएचसी में कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें