फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता की सहमति के बिना नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर: दिनेश खेड़ा

विज्ञापन
सिंभावली गन्ना समिति में भाकियू की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। गन्ना समिति परिसर में सोमवार को भाकियू (टिकैत) की मासिक पंचायत हुई। इसमें स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर रोष जताया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि उपभोक्ता की सहमति के बिना कहीं भी स्मार्ट मीटर किसी भी दशा में नहीं लगने दिए जाएंगें। इसके अलावा भी विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए चौधरी जन्म सिंह ने कहा कि जनपद में घरेलू गैस की किल्लत चल रही है। जिला स्तरीय अधिकारियों को सुनिश्चित करके घोषित करना चाहिए कि सिलिंडर की बुकिंग कितने दिन में हो सकेगी और बुकिंग होने के कितने समय बाद सिलिंडिर उपभोक्ता को मिलेगा। ताकि, जनता गैस एजेंसियों के कार्यालय और गोदामों के चक्कर लगाकर परेशान न हो। दिनेश खेड़ा ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं, निगम उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा।
वहीं, अभी भी जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कवायद जारी है। यदि ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जबन मीटर लगाने की कोशिश की, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों पर अभी भी करोड़ों रुपया गन्ना भुगतान बकाया चल रहा है। जिस कारण किसान परेशान हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान दिलाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 मई के बाद गांव-गांव में बैठक कर सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। दिनेश खेड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन, किसान हित के कार्यों में लगातार जुटे रहने का भी आह्वान किया। इस दौरान पीके वर्मा, कुंवर खुशनूद, ओमबीर सिंह, सुंदर सिंह, परवेज खां, इकबाल खां, मनी प्रधान, विनोद शर्मा, सुमित चौधरी, आजाद तोमर, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें