फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू ने गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में भाकियू भानु की पंचायत हुई। जिसमें मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर लगाए जाने का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। वहीं, विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष अमित प्रधान ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी गांवों में भी स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। यदि ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने बंद नहीं किए गए, तो संगठन निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा। इसके साथ सरकार के निर्देश के अनुसार 14 दिन में गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग भी उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गढ़-किठौर-मेरठ मार्ग बुरी हालत में है। इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। प्रदेश महासचिव हसीन चौधरी ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का किराया बढ़ा दिया गया है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। वहीं निराश्रित पशुओं को पकड़वाने की भी मांग की गई। इस दौरान कमलजीत चौहान, वसीम, राकेश त्यागी, गजेंद्र सोलंकी, अजीत चौहान, गुलाम मोहम्मद, केशव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें