फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ले में घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जमकर पीटा। बचाव करने आए महिला के पति व पुत्र की भी आरोपियों ने पिटाई की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 31 जनवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे वह अपने पति व पुत्र के साथ श्यामपुर रोड स्थित अपने मकान की सफाई करने गई थी। मकान की सफाई करने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कॉलोनी निवासी सचिन व अजेंद्र गाली गलौज कर जबरन उनके मकान मेंं घुस आए।

इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से जमकर पीटा। शोर सुनकर उनके पति व पुत्र दूसरी मंजिल से भूतल पर आकर उनका बचाव करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने लात घूसों से उनकी भी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपी उन्हें मकान से खींचकर बाहर सड़क पर ले आए। इस दौरान भी आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी थी। पुलिस दोनों आरोपी व उनके पति को थाने ले गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर सचिन व अजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें