पिलखुवा के गांव खेड़ा में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।संवाद
पिलखुवा। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव खेड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे लहराए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने उत्साह से हिस्सा लिया। आयोजन के अंत में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। युवाओं को देशहित में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगीता गहलौत, उमेश गौतम, राजकिशोर शर्मा, कुंदन शर्मा, सत्येंद्र कोली, शिव कुमार, मनोज कुमार और सत्येंद्र तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।