फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शाहपुर फगौता में स्टेडियम का निर्माण पकड़ेगा रफ्तार, डीपीआर बनाने पर कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में पांच करोड़ से स्टेडियम के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। डीपीआर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किए जाने के बाद इस पर कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिले में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम निर्माण के कार्य जोरों पर हैं। ग्राम शाहपुर फगौता में ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम के निर्माण को भी इसी क्रम में स्वीकृति मिली है। करीब 2.4630 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। यह भूमि मौके पर खाली पड़ी है।

स्टेडियम निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। सर्वे के साथ ही डीपीआर बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है।

बता दें कि प्रस्तावित स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट व फुटबॉल मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि स्टेडियम निर्माण को लेकर डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही खिलाड़ियों को यहां खेलने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें