फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोडवेज चालकों को नींद की झपकी आने पर अलर्ट करेगा अलार्म

Tue, 27 May 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन निगम ने बस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए नया कदम उठाया है। इसके लिए बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाई गई हैं। बस चलाने के दौरान चालक को नींद की झपकी आने या तेज गति से बस चलने पर अलार्म बजेगा और चालक व परिचालक को अलर्ट करेगा। इससे हादसों पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, हल्द्वानी, अयोध्या, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 132 बसों का संचालन होता है। लंबी दूरी पर संचलित बसों में लगातार बस चलाने के कारण रात्रि में चालकों को झपकी आ जाती है, जिससे हादसे होना का खतरा बना रहता है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम द्वारा बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाई गई है। यह डिवाइस बस के एक्सीलेटर से जुड़ी है। यदि चालक एक्सीलेटर को दबाना छोड़ देगा या आवश्यकता से अधिक दबाएगा तो अलार्म बज उठेगा। इससे चालक व परिचालक दोनों सतर्क हो जाएंगे। इसकी, जानकारी डिपो व मुख्यालय तक भी पहुंचेगी। इसके साथ ही अगर स्टेयरिंग में कुछ देर तक बदलाव नहीं दिखेगा तो डिवाइस बीप की आवाज देना शुरू कर देगी। इसके बाद भी स्टेयरिंग न घूमने पर अलार्म बज उठेगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि डिपो की सभी बसों एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाई जा चुकी है। जो चालकों को झपकी आने और तेज गति से चलने पर अलर्ट करेगी। यह तकनीक रात की यात्रा को सुरक्षित बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें