फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जीएसटी अधिकारी बन ईंट व्यापारी से हड़पे 33 सौ रुपये

Tue, 27 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जीएसटी अधिकारी बताकर युवक ने ईंट व्यापारी से 33 सौ रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मेरठ के सरूरपुर गांव निवासी व्यापारी ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह मेरठ में ईंट का कारोबार करता है। सोमवार को सिंभावली थाना क्षेत्र में ऑर्डर के अनुसार ईंट लाया था, तभी पीछे से सफेद रंग की कार आई। जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी। कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को जीएसटी का अधिकारी बताया और बिल मांगने लगा। आरोपी ने रौब जमाते हुए ईंट व्यापारी को धमका लिया और उस कार्रवाई से बचने के लिए 33 सौ रुपये की रिश्वत मांगी। कार्रवाई के डर से उन्होंने उसे रुपये दे दिए। जिसके बाद वह कार में बैठकर वहां से चला गया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें