फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: पिलखुवा में मिला साहिबाबाद से लापता योगेश का शव, नहीं मिला सिर, 24 सितंबर को हुआ था लापता

Tue, 07 Oct 2025 05:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि बुधवार को पिलखुवा पुलिस ने कंकाल मिलने की सूचना दी थी। टीम ने वहां जाकर छानबीन की तब पता चला कि कंकाल लापता योगेश का है। पुलिस और एसओजी की टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज से सटे जंगल में मंगलवार दोपहर बिना खोपड़ी का मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच के बाद कंकाल की शिनाख्त गाजियाबाद के लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित साहिबाबाद गांव निवासी योगेश के तौर पर हुई। सूचना पर लिंकरोड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक 24 सिंतबर से लापता था और जंगली जानवरों ने उसके शरीर का पूरा मांस नौंच लिया था, जिसके बाद उसकी हडि्डयों का ढांचा ही बचा था।

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ धौलाना अनीता चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह डायल 112 पर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी कंकाल की खोपड़ी नहीं मिली। हालांकि कुछ ही दूरी पर कपड़े पड़े मिले। पिलखुवा पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में लापता हुए लोगों की जानकारी की। तब लिंकरोड थाने में दो अक्तूबर को योगेश कुमार नाम के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज मिली। थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। लिंकरोड पुलिस ने छानबीन के बाद कपड़ों से कंकाल की शिनाख्त की। इसके बाद पिलखुवा पुलिस ने पोस्टमार्टम व अन्य प्रक्रिया करते हुए लिंकरोड पुलिस को कंकाल सुपुर्द कर दिया।सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर को जंगली जानवरों के खाए जाने की आशंका है इसलिए सिर्फ कंकाल मिला है। खोपड़ी की तलाश के लिए थाना पुलिस सर्च अभियान चला रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

थाने से लेकर कमिश्नर कार्यालय तक में की थी शिकायत
24 सितंबर को योगेश के लापता होने के बाद उनकी पत्नी पूजा ने 26 सितंबर तक इंतजार किया, लेकिन तब भी सुराग न मिलने पर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू तो की लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। इसके बाद पूजा ने 29 सितंबर को गाजियाबाद जाकर कमिश्नर कार्यालय में अपनी बात रखते हुए पति को तलाशने की गुहार लगाई। इसके बाद दो अक्तूबर को पुलिस ने लिंकरोड थाने में गुमशुदगी दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें