फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए भेजा जाएगा कंकाल

Mon, 23 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई में मिले कंकाल को पशु विभाग की टीम  जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर रही है। उधर, गांव में डायनासोर के कंकाल होने की अफवाह से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खगोई गांव में ग्रामीण जीत सिंह को सफाई के दौरान दो जीवों का कंकाल मिला था। देखने में बेहद विचित्र प्रकार के इन कंकाल को उसने सुरक्षित रखकर पशु चिकित्सकों को सूचना दी।

कंकाल करीब दो फीट लंबे थे। मामले की गंभीरता पर पशु चिकित्साधिकारी डा.धर्मेंद्र यादव, डा.मीनल गुप्ता, डा.युवराज सिंह के नेतृत्व में पशु विभाग की टीम सोमवार को गांव पहुंच गई।
विज्ञापन


टीम का दावा है कि जीव के दांत, नाखून, गर्दन व पूछ डायनासोर से मेल तो खाती है पर इस पर जांच के बाद ही कुछ कहना संभव है। चिकित्सकों ने कंकाल को जब्त कर विभाग में जमा करा लिया। अब जल्द ही इसे लैब भेजा जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि डायनासोर की प्रजाति सदियों पहले विलुप्त हो चुकी है।  
विज्ञापन


कंकाल को उच्चस्तरीय जांच के लिए लैब भेजा जायेगा। फिलहाल इसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य जब्त कर लिया गया है।
-डा.धर्मेंद्र यादव, पशु चिकित्साधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें