फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्याना रोड पर मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर के पास स्याना रोड पर रविवार रात एक मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन




दिल्ली निवासी अशोक की पत्नी सुनीता परिवार के सदस्यों के साथ मिनी बस से अपने मायके नरसैना (बुलंदशहर) के सबदलपुर गांव से भेली देकर लौट रही थीं। सालारपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक द्वारा बार-बार ब्रेक लगाने से पीछे चल रही मिनी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में अशोक, बस चालक, जयवती समेत तीन अन्य अज्ञात यात्री घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तत्काल तीन एम्बुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया, जहां गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें