फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी करने देने के दोषी को छह माह का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। न्यायालय ने दो अलग-अलग मामले में सोमवार को निर्णय सुनाया। न्यायालय ने चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी को दोषी करार देते हुए छह माह कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा न्यायालय ने अवैध असलहा रखने के मामलों में भी निर्णय सुनाया।

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वर्ष 2023 में विनोद उर्फ भोला निवासी मोहल्ला उद्योग वाला कस्बा व थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने मामले के आरोपी विनोद को दोषी करार देते हुए छह माह की सजा सुनाई। साथ ही दोषी को पंद्रह सौ रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। इसके अलावा हापुड़ नगर पुलिस ने वर्ष 2003 में सुरेश निवासी गांव गोयना जनपद हापुड़ के खिलाफ अवैध रुप से असलहा रखने का मुकदमा दर्ज किया। मामले की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने निर्णय सुनाया।

जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी सुरेश को दोषी करार देते हुए पांच दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें