पिलखुवा में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने हाईवे पर दुर्घटना होने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। स्
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार को एक के बाद एक छह कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। हालांकि सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था। हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहे सबसे आगे के वाहन ने अचानक ब्रेक लगाए। पीछे चल रहे वाहन चालक संभल नहीं पाए। इसके बाद छह कारें एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में सभी छह कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु कराया गया। हादसे में जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के नंगलाबड़ निवासी प्रशांत त्यागी को मामूली चोटें आईं।
हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के मजीदपुरा निवासी सानू और भीम नगर निवासी विनोद के वाहन भी टक्कर में शामिल थे। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के सिंहपुर निवासी अंकुर, हरियाणा के भिवाड़ी निवासी कपिल यादव और मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र निवासी कौशल सक्सेना की कारें भी क्षतिग्रस्त हुई।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया।