फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भैयादूज से पहले घर जाने के लिए निकलीं बहनें, लगा जाम

विज्ञापन
हापुड़ में रात के समय गढ़ रोड पर लगे जाम में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। भैयादूज पर्व से पहले घर जाने के लिए निकलीं बहनों और अन्य यात्रियों की भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मंगलवार दोपहर बाद से ही शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले थे। बसों, कारों, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। दोपहर से शुरू हुई जाम की समस्या देर शाम तक बनी रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम से निकले लोगों को भी परेशानी हुई।
यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया। इसके बाद रात करीब आठ बजे लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी नरेश ने बताया कि भैयादूज पर्व के चलते शहर में वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। मेरठ तिराहा और तहसील चौपला सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस लगातार यातायात को सुचारु कराने में जुटी रही। समय रहते यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें