फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी झेल भाई के पास पहुंची बहनें

Fri, 13 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया-दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था शुक्रवार को फिर धड़ाम हो गई। दोपहर में शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया।
विज्ञापन


वहीं बसों भीड़ होने के कारण बहनें बसों और डग्गामार वाहनों से लटककर भाई का टीका करने पहुंची। वहीं ट्रेनों में भी भीड़ होने के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

भैया-दूज के लिए यातायात पुलिस ने खास प्लानिंग कर रखी थी। रूट डायवर्जन भी किया गया था। दोपहर करीब एक बजे अचानक शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में वाहनों की कतार लंबी हो गई और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। तहसील चौपला पर जाम के कारण बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, गढ़-दिल्ली रोड पर भी वाहनों की कतार लग गई।

जाम से सबसे ज्यादा बहनों को दिक्कत हुई। सीओ सिटी/ट्रैफिक विशाल यादव ने बताया कि दोपहर के समय वाहनों का अधिक दवाब बढने से जाम लग गया था, लेकिन कड़ी मशक्कत कर यातायात कर्मियों ने जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन


भैया-दूज पर रेलवे के दावे भी फुस्स हो गए। सुबह से लेकर शाम तक ट्रेनों में जगह पाने के लिए बहनें मारामारी करती रही। ट्रेनोें में ओवर क्राउड रहा, जबकि कोच में घुसने के लिए जगह न मिलने पर लोग गेट पर लटक गए।

सुबह मेरठ-खुर्जा पैसेंजर, हापुड़ शटल, इंटरसिटी एक्सप्रेस, फैजाबाद, शहीद एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में जगह पाने यात्रियों के बीच मारामारी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें