फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! रास्ता नहीं बनने दे रहे हैं दबंग

Fri, 20 May 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दबंग नहीं बनने दे रहे रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव दयानगर में गांव के ही कुछ लोग राज्यमंत्री के कोटे से बन रही सीसी रोड के निर्माण में अड़ंगा लगा रहे हैं। रोड पर जलभराव और आने जाने में दिक्कत होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर जल्द समस्या के हल की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अब से पूर्व खड़ंजा लगाया गया था, जो काफी ऊंचा था, इससे उनके घरों में पानी भर रहा था।

बीते दिनों राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मदन चौहान के कोटे से सीसी रोड का निर्माण होना सुनिश्चित हुआ था। इसी क्रम में ऊंचे खड़ंजे को उखाड़कर वहां सीसी रोड का निर्माण किया जाना था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग इस कार्य में अड़ंगा लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं सड़क और घरों में जलभराव की समस्या बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत पर एसडीएम ने बीडीओ को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे।

बीडीओ ने निरीक्षण कर ठेकेदार को रास्ता बनाने के लिए कहा था, लेकिन उक्त लोग अभी भी सीसी रोड का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। प्रदर्शन में बलकरन सिंह, रामबल सिंह, महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें