फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : नए मतदाता बनने के लिए 55 हजार ने भरा फार्म-6, दो हजार ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति का अंतिम दिन शुक्रवार (आज) को रहेगा। चुनाव कार्यालय के अनुसार, नई वोट बनवाने के लिए जिले में करीब 55 हजार लोगों ने फार्म-6 और नाम कटवाने के लिए करीब दो हजार लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए फार्म जमा किए हैं। वहीं, जिले में नो मैपिंग वाले 2.88 लाख लोगों को नोटिस जारी हुआ था, इनमें 2.29 लाख लोगों की सुनवाई हो चुकी है। शेष 59 हजार को 27 मार्च तक नोटिस का जवाब देना होगा।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत छह जनवरी को जिले की अनंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी। इस सूची पर पहले दावे और आपत्ति का अंतिम समय छह फरवरी तक रखा गया था, लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने लोगों की समस्याओं और बढ़ते आवेदनों को देखते हुए एक माह का समय बढ़ाते हुए दावे-आपत्ति का समय छह मार्च तक बढ़ा दिया था। ऐसे में लोगों को नई वोट बनवाने, कटवाने और संशोधन के लिए समय मिला।
आयोग की ओर से बढ़ाई गई समय सीमा छह मार्च को समाप्त हो जाएगी, जबकि छह फरवरी से लेकर पांच मार्च तक बड़ी संख्या में आवेदन हुए हैं। छह फरवरी तक नई वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरने वालों की संख्या करीब 25 हजार, नाम कटवाने के लिए करीब 500 ने फार्म-7 और संशोधन के लिए करीब 5700 लोगों ने फार्म-8 भरकर जमा किया था, जबकि पांच मार्च तक नई वोट बनवाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर करीब 55 हजार पहुंच गई है। सभी आवेदनों की जांच का कार्य विभिन्न स्थानों पर जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के निर्वाचन आयोग की ओर से नो मैपिंग, त्रुटि वाले करीब 2.88 लाख लोगों को चिन्हित किया गया था। इन सभी को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के बाद अभी तक करीब 2.29 लाख की सुनवाई करते हुए उनके दस्तावेज जमा कराए गए हैं।
मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के अभी तक के आदेशानुसार दावे और आपत्ति के लिए छह मार्च तक का समय है। नोटिस वाले मतदाताओं को सुनवाई के लिए 27 मार्च तक का समय दिया गया है। आवेदनों की जांच का कार्य जिले में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें