फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिखैड़ा ने 25 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
गांव सदरपुर में क्रिकेट मैच में विजेता टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव सदरपुर में चल रहे सदरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को गांव रझैड़ी और सिखैड़ा की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सिखैड़ा की टीम ने 25 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सिखैड़ा की टीम के कप्तान जतिन त्यागी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए शुरुआत में तेज गति से रन बनाए लेकिन पांचवें ओवर के बाद रझैड़ी के कप्तान हिमांशु ने गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए स्पिनर आजमाए। इसके बाद गेंदबाजों ने अपनी टीम को वापसी कराते हुए गेंदबाजी में लय हासिल कर ली।
पांचवें ओवर में सलामी जोड़ी को पैवेलियन भेज दिया। जिसके बाद गेंदबाज हावी हो गए। विपक्षी टीम की अच्छी गेंदबाजी की बदौलत सिखैड़ा की टीम 12 ओवर में ऑल आउट होकर 107 रन ही बना सकी। 107 रन का पीछा करने उतरी रझैड़ी की टीम के बल्लेबाजों ने पहले तीन ओवर तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जिसके बाद ब्रेवो ने सलामी बल्लेबाज को आउट किया।
विज्ञापन

ब्रेवो ने अच्छी गेंदबाजी कर विपक्षी टीम के चार खिलाड़ियों को आउट किया। जिसकी बदौलत रझैड़ी की टीम केवल 82 रन बना सकी। जिस कारण रझैड़ी की टीम को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। ब्रेबो को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इस दौरान हरिराम, कुलदीप, बिट्टूू, सोनू, राजीव, जॉनी, मोती, सौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें