फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में बंद रही दुकानें, प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में ताले लटके रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 15 वें दिन भी सर्राफा बाजार में ताले लटके रहे। सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती विरोध जारी रहेगा।  
विज्ञापन


मंगलवार को सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक पापड़ वाली गली स्थित सत्यनारायण मंदिर में हुई। इसमें 17 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन एवं स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने बताया कि आर्य समाज मंदिर पर सर्राफा कारोबारी एकत्र होंगे और फिर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई जाएगी विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में पूर्व प्रधान अरविंद शर्मा, पवन शर्मा, अजय मंगल, मंत्री शरद अग्रवाल, राधेश्याम वर्मा, कैलाश वर्मा, अशोक वर्मा, राकेश रोहतगी, सौरभ सर्राफ, नरेंद्र कंसल, मुकुट लाल, नरेश, कंसल, नरेश चंद जैन, विजय वर्मा, सुशील जिंदल, बंटी सर्राफ, जितेंद्र सेठी, मक्खन सेठी, चक्रवती शर्मा, लोकेश सर्राफ, संदीप गोयल, संजीव मंगल, वीरेंद्र, विपिन सर्राफ आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें