पिलखुवा। पिलखुवा पुलिस की शनिवार शाम मिर्ची गैंग के शूटर एवं 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जान लेवा हमला में मामले में दो माह से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी मिर्ची गैंग सरगना आशु जाट का गुरू है और गैंग का नाम भी उसी के नाम से संचालित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया है।
सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की मिर्ची गैंग का शूटर बॉबी उर्फ मिर्ची उर्फ दिनेश उर्फ संदीप उर्फ पिंटू चोरी की बाइक से सिखेड़ा बंबे की तरफ आ रहा है, सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग की गई। पुलिस को देख आरोपी बंबे की पटरी पर बाइक से भागने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। सीओ ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद के थाना वेबसिटी क्षेत्र के काजीपुरा का रहना वाले है, और मसूरी थाना का हिस्ट्रीशिटर अपराधी है। आरोपी पिलखुवा से जानलेवा हमला के आरोप में दो माह से वांछित चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या, जानलेवा मिला, लूट समेत डेढ दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। वह शातिर किस्म का अपराधी है, पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
इस मामले था वांछित: आरोपी ने गत छह फरवरी की देरशाम पबला रोड पर परचून की दुकान संचालक कलुआ को सिगरेट के रूपये मांगने पर गोली कर घायल कर दिया था। एक आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया था। यह मौके पर बाइक छोडक़र भाग जाने में कामयाब रहा था। तभी पुलिस इसकी तलाा कर रही थी। इसी मामले में आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था।