फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की छत से उतारने पर भड़के शिवभक्त, हंगामा

Fri, 22 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भड़के शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से देहरादून जा रही मसूरी एक्सप्रेस के डिब्बों के ऊपर बैठकर सफर कर रहे कांवड़ियों को बृहस्पतिवार रात हापुड़ स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन से उतार दिया। इससे भड़के शिवभक्तों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में जीआरपी के समझाने पर शिवभक्तों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर, वीडियोग्राफी और डॉग स्क्वॉयड से सघन चेकिंग कराई जाएगी। सावन के पवित्र माह में गंगाजल लाने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ट्रेनों और बसों में बड़ी संख्या में शिवभक्त जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं।

विशेषकर ट्रेनों में हालात बदतर हैं। सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त ट्रेन की छतों पर बैठकर सफर कर रहे हैं। इलैक्ट्रिक लाइन होने के कारण यह कांवड़ियों के लिए बेहद खतरनाक है। बृहस्पतिवार रात दिल्ली से देहरादून की ओर जा रही मसूरी एक्सप्रेस की बोगियों के ऊपर काफी संख्या में शिवभक्त बैठे हुए थे।
विज्ञापन


हापुड़ स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने जब शिवभक्तों को छत पर बैठा देखा तो उन्हें नीचे उतार दिया। इससे गुस्साए शिवभक्त हंगामा करने लगे। जीआरपी ने श्रद्धालुओं को समझाया कि यह कदम उनकी सुरक्षा के लिए ही उठाया जा रहा है। इसके बाद शिवभक्त शांत हुए।

जीआरपी एसओ विनय कुमार ने बताया कि शिवभक्तों को ट्रेन की छत पर सफर नहीं करने देने की गाइड लाइन जारी हुई है। इसके लिए बाकायदा पंफलेट आदि भी बटवाएं जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन पर डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हो।

शुक्रवार रात से लेकर सोमवार दोपहर तक वाहनों को अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर जनपदों से होकर वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।

एसडीएम शमशाद हुसैन ने तल्ख लहजे में कहा कि अगर कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी शिवभक्त गंगा में जल भरने या डुबकी लगाने के दौरान डूब गया तो फिर पालिका प्रशासन सहित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ईओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गंगा किनारे बल्लियां लगवाकर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही प्लास्टिक की रस्सियां भी बंधवाई जा रही हैं। इससे बैरिकेडिंग के आगे निकलने के बाद भी रस्सी को पकड़कर गंगा में डूबने से बचा जाना संभव होगा।

एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि इस बार कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों को मनचाहे ढंग से खाद्य सामग्री परोसा जाना संभव नहीं होगा। इस बार कांवड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर कड़ी चौकसी बरती जाएगी। सेवा शिविरों में शिवभक्तों को परोसने से पहले खाद्य सामग्री की सेहत महकमा और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से जांच कराई जाएगी।

डीएसपी ने बताया कि अनुमति के बिना इस बार कोई भी कांवड़ सेवा शिविर नहीं लगने दिया जाएगा। अनुमति लेने वाले भी सेवा शिविरों को सड़क से 20 फुट की दूरी पर लगाएंगे, ताकि आवागमन बाधित न हो। सेवा शिविरों में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने 14 नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। नोडल अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को अपने निर्देशन में पूरा करायेंगे। शिविरों में बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जायेेंगे और कांवड़ियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सीएमओ डा.अविनाश कुमार को स्वास्थ्य से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी हैं। ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों व उसके आसपास सफाई व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को सौंपी गई है।

शहरी क्षेत्रों के शिव मंदिरों व उसके आसपास सफाई व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की होगी। बिजली संबंधित कार्यों को अधीक्षण अभियंता, आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्य अभिहित अधिकारी,

गड्ढों और सड़कों को सही कराने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, पेयजल व्यवस्था का जिम्मा जल निगम के अधिशासी अभियंता, गंगा में जल स्तर पर नजर बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, जिले में बसों की व्यवस्था का जिम्मा एआरएम रोडवेज को सौंपा गया है।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। जिन अफसरों को जो कार्य दिए गए हैं उसे समय से पूरा कराया जाए और लगातार नजर रखी जाए। ।

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच ब्रजघाट गंगा से कांवड़ लेने आ रहे शिव भक्तों का आवागमन तेज हो गया। इससे तीर्थनगरी में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही रंग बिरंगी कांवड़ों से दुकानें सज उठी हैं।

बता दें कि जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, संभल में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता प्रचलित है। इसके मद्देनजर इन जनपदों के शिवभक्तों की आमद शुक्रवार को शुरू हो गई है।

बस, ट्रेन, ट्रक, कार, बाइक, टेंपो जैसे वाहनों में सवार होकर आ रहे शिवभक्तों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। वहीं हरिद्वार और गोमुख जैसे दुर्लभ स्थलों से कांवड़ लेने जा रहे क्षेत्रीय शिवभक्तों की रवानगी का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है।

भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट गंगानगरी में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही रास्तों पर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें