फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फॉलोअप<bha>--</bha>।

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में शुक्रवार देर रात 22 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया था। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पीडि़त पिता दुर्वेश कुमार ने बताया कि शिवानी की शादी करीब दो माह पूर्व बुलंदशहर के आहार क्षेत्र के रजापुर से बहादुरगढ़ के गांव सेहल निवासी युवक से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद पिछले कुछ समय से व्यवहार में बदला हुआ नजर आ रहा था और बेटी को अक्सर परेशान करता था। उन्होंने कहा कि रविवार को दहेज में कार न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शिवानी के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने मृतका के पति, ससुर, सास समेत अन्य परिजनों के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ स्तुुति सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवानी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर के आधार पर विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें