हापुड़। निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को नगर में जगह-जगह शिविर लगाए गए। लोगों ने राहगीरों को शरबत और मीठा जल पिलाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान अन्य लोगों से भी गर्मी में पेयजल शिविर लगाने का आह्वान किया गया।
मोहल्ला जवाहर गंज स्थित दवा मार्केट में विक्रेताओं ने छबील लगाकर आम राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया। गौरव गर्ग ने कहा कि निर्जला एकादशी पर लोगों को शिविर लगाकर ठंडे शरबत का वितरण करना चाहिए। इसके अलावा गर्मी के दिनों में हर दिन शिविर लगाए। हमारे देश में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़े पुण्य का काम है। इस दौरान नवीन जैन, गगन गर्ग, अरुण गोयल, विकास गर्ग, प्रियांश, आरव, अंश, मोहित, चिंटू, सुनील आदि मौजूद रहे।
कचहरी परिसर के पास अधिवक्ताओं ने शिविर लगाकर ठंडे शरबत का वितरण किया। इस दौरान अधिवक्ता नवनीत सहलौत, मानसी अग्रवाल, वसीम चौधरी, अशोक कुमार, विजय रावत, अनिल सिसोदिया, बादल सिद्धू, गौरव शर्मा, सतेंद्र तोमर, इरफान अली, सुधीर राणा व राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को सीएमएस डॉ. हेमलता की ओर से शिकंजी व जलजीरा की बोतल का वितरण किया। डॉ. हेमलता ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों से प्रतिदिन पेयजल की सेवा का आह्वान किया। वहीं, भारत विकास परिषद (युवा शक्ति) ने नगर में विशाल छबील, शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में हजारों लोगों को ताहरी, शरबत व शीतल जल वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया। इस दौरान परिषद के सदस्यों व मातृशक्ति ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सचिव सचिन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और भविष्य में भी परिषद इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक कमल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अंकुर गोयल और हर्षित गर्ग ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया। मौके पर संरक्षक सचिन गोयल, डॉ. राजेश्वर सिंह, अमित सिंघल, प्रिंस गोयल, रेखा सिंह, वेदांशी गुप्ता, सीमा जैन, माला सिंघल, मल्लिका मित्तल, समीक्षा माहेश्वरी, चारुल गर्ग, शैफाली गोयल, श्वेता व ऋतु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
निर्जला एकादशी पर कचहरी में शरबत का वितरण करते अधिवक्ता। स्रोत अधिवक्ता