फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 करोड़ खर्च कर पड़ेगी सीवर लाइन

Mon, 01 Aug 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीवर की समस्या से जूझ रहे शहर के वाशिंदों के लिए अच्छी खबर। केंद्र सरकार की अमृत परियोजना के तहत 360 करोड़ रुपये खर्च कर शहर में 242 किमी लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। सीवर लाइन डालने के सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


कार्ययोजना में प्रत्येक घर को निशुल्क सीवर कनेक्शन देने की भी योजना है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में लोगों को सीवर की समस्या से निजात मिलेगी। शहर में नगर पालिका परिषद ने वर्ष 1975 में मात्र 21 किमी सीवर लाइन डाली थी।

मौजूदा समय में यह सीवर लाइन बंद है अथवा क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरने लगा है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते अरसे से नई सीवर लाइन डालने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नगर पालिकाओं और नगर निगमों की दशा सुधारने के लिए अमृत योजना संचालित की है। इस योजना के तहत हापुड़ शहर में प्रथम चरण में 242 किमी लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। सीवर लाइन डालने के लिए नगर पालिका ने पिछले दिनों सर्वे कराया था,

जो अब पूर्ण हो चुका है। सीवर लाइन डालने पर 360 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। नगर पालिका सूत्रों की मानें तो शहर में छह स्थानों पर छह पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्थान भी चिंह्ति कर लिए गए हैं।

इसके अलावा शहर के रामपुर रोड पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए भी स्थान चिंह्ति कर लिया गया है, जिसकी चहार दीवारी कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही धन आवंटित किए जाने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार की अमृत योजना से शहर की सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है। सीवर लाइन के लिए जल निगम नोएडा द्वारा डीपीआर बनाया जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के बाद शहर के लोगों को निशुल्क सीवर कनेक्शन भी दिए जाएंगे। एसके मिश्रा, ईओ, नगर पालिका

इस परियोजना को प्रदेश स्तर टेक्निकल कमेटी व हाई पावर कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। अत्याधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट सीवर व शहर के गंदे पानी को स्वच्छ जल में परिवर्तित कर छोईया, नाले, काली नदी में डाला जाएगा। अनवर ख्वाजा, सहायक अभियंता, नगर पालिका जलकल विभाग
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें