डीएम अकादमी में प्रशिक्षक के साथ मौजूद जिला टीम के लिए चयनित क्रिकेट खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
गढ़मुक्तेश्वर। डीएम क्रिकेट अकादमी के सात खिलाड़ियों ने जनपद की अंडर-16 क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि से अकादमी के प्रशिक्षकों और अन्य खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
डीएम स्पोर्टर्स एक्सीलेंस सेंटर के तत्वाधान में डीएम क्रिकेट अकादमी संचालित है। अकादमी के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि सकारात्मक दृष्टिकोण, नियमित अभ्यास के बल पर एथलेटिक्स व कबड्डी के साथ ही क्रिकेट में भी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। अकादमी में प्रशिक्षणरत वरद कुमार, अबु हुरैरा, लव चौधरी, निक्की भाटी को जनपद की अंडर-16 क्रिकेट टीम में मुख्य एकादश में लिया गया है।
इसके अलावा आरुष गोहित, जोरान खान, अभि चौधरी को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया हैैै। खिलाड़ियों का चयन हापुड़ क्रिकेट एसोसिएशन ने उनकी तकनीक, मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण चुना है।