फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख से प्लेटफार्म का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 06 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ के स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए रेलवे विभाग लगातार प्रयासरत है। अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगभग सात लाख रुपये की कीमत से पत्थर लगाया जाएगा। इसके लिए बजट पास हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन को वर्ष 2009 में मॉडल स्टेशन में शामिल करते हुए मुरादाबाद डिवीजन में ए-श्रेणी में रखा गया है। स्टेशन पर समय-समय पर विकास कार्य कराये जाते है। कुछ दिन पूर्व ही स्टेशन पर नए टिन शेड लगवाए गए हैं। साथ ही फुटब्रिज पर भी टिन शेड लगाकर नया रूप दिया गया।

निर्माण कार्य के बीच स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा पत्थर का फर्श खराब हो गया है। जिसको लेकर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियोें का अवगत कराते हुए फर्श बदलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


उनकी मांग पर लगभग सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसके लिए रविवार को प्लेटफार्म पर फर्श लगाने के लिए एक ट्रक पत्थर भी भेज दिए गए है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म की मरम्मत कराने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द कार्य पूरा करा दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें