फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली संकट पर सात अवर अभियंताओं पर गाज, कार्यक्षेत्र बदले

Tue, 02 Jul 2024 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने में विफल अवर अभियंताओं पर गाज गिरी है। अधीक्षण अभियंता ने सात के बिजलीघर बदल दिए हैं, कुछ कर्मठ जेई को डबल चार्ज भी दिया गया है। वहीं, कुछ को शहरी क्षेत्र से देहात में भेजा गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दिल्ली रोड बिजलीघर प्रथम को पूरी रात बंद रखा गया था। इससे जुड़े इलाकों में पहले भी बिजली संकट बरकरार था, उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायतें लगातार अधिकारियों तक पहुंच रही थी।

अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्र में घूमकर फीडबैक लिया, जिसमें कई जेई के कार्यों की पोल खुली। इस पर संज्ञान लेते हुए अवर अभियंताओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है, सालों से जमे कई जेई इधर से उधर कर दिए गए हैं। दिल्ली रोड प्रथम के जेई किशन राय को हटाकर धीरखेड़ा ग्रामीण बिजलीघर भेज दिया गया है। मोदीनगर रोड बिजलीघर के जेई सुमित को उबारपुर, संतोष दिवाकर को उबारपुर से गढ़ डिवीजन, पियूष को पिलखुवा से पबला बिजलीघर, योगराज को एमजी रोड से पिलखुवा टेस्ट, ईश्वर चंद को पबला से एमजी रोड, आनंद कुमार मौर्य को पटना मुरादपुर से मोदीनगर रोड, बिजेंद्र को पटना मुरादपुर का डबल चार्ज और जेई सत्यम को भी दिल्ली रोड बिजलीघर का डबल चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

-

बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्रवाई

बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए अवर अभियंताओं के बिजलीघर बदल दिए गए हैं। जिनकी शिकायतें अधिक हैं उन पर कार्रवाई की भी तैयारी है। उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई दिलाना ही प्राथमिकता है। - अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें