फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते हाईवे पर भिड़े पांच वाहन

Sat, 28 Jan 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोहरे के चलते शनिवार को हाईवे पर रामपुर कट के पास पांच वाहन भिड़ गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह कोहरे का असर यातायात पर पड़ा।  हाईवे पर रामपुर कट के पास एक सिलेंडर से भरे ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक हाईवे के बीच में ही रुक गया।

तभी पीछे से आ रहे दो मिनी ट्रक और एक बोलेरो समेत चार वाहन ट्रक में जा घुसे। गनीमत रही कि उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। फिलहाल मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सिलेंडर से भरे ट्रक का टायर फट गया था। इसमें कुछ वाहन पीछे से टकरा गए थे। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें