फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे भाजपा के दिग्गज

विज्ञापन
पिलखुवा स्थित मोहल्ला कृष्णगंज में शोक व्यक्त करते भाजपाई।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शुक्रवार को कृष्णगंज गांधी रोड स्थित उनके आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि लज्जा रानी गर्ग का संगठन के प्रति समर्पण और योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। नवाब सिंह नागर ने कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक संगठन की जिम्मेदारियां निष्ठा से निभाईं।
इस दौरान विधायक धर्मेश सिंह तोमर, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक दिनेश गोयल, जिला अध्यक्ष कविता माधरे, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष विकास चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें