फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ई-रिक्शा में भरकर ले गए गरीबों का राशन, दुकान पर लगाई सील

Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला मजीदपुरा, रामगढ़ी में गरीबों का राशन ई-रिक्शा में भरकर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार की शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को जांच में स्टॉक से पांच क्विंटल चावल अधिक मिला है। जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया है। जिले में लगातार सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले आए दिन उजागर हो रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो मैसर्स मोहम्मद सलीम उचित दर विक्रेता रामगढ़ी के यहां का था। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने जांच के लिए मौके पर टीम भेजी। जिस समय टीम मौके पर पहुंची तो दुकान बंद पड़ी थी। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार और लिपिक मौजूद थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान में रखे स्टॉक रजिस्टर और राशन का मिलान किया। दुकान पर राशन के कुछ कट्टे कम होने के साथ स्टॉक से पांच क्विंटल अधिक चावल रखा हुआ था। जिस पर दुकानदार ने बताया कि यह मिड-डे मील का चावल है। इस पर टीम ने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया, लेकिन अवकाश होने के कारण बात नहीं हो सकी। दुकानदार स्टॉक के साथ कोई छेड़छाड़ न करे, इसलिए दुकान को सील कर दिया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर को टीम जब्त कर अपने साथ ले आई।



पिछले दिनों भी पकड़ा था पुष्टाहार

नगर के पक्का बाग में पिछले दिनों सिंभावली केंद्र के गरीब बच्चों का पुष्टाहार पकड़ा गया था। इस मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच भी बैठी थी, लेकिन 10 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी न तो किसी पर कार्रवाई हुई है और न ही 430 किलो के रिफाइंड के पैकेट बरामद हुए हैं। इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट -

मौके पर गिनती के दौरान स्टॉक से पांच क्विंटल चावल अधिक मिला है। दुकानदार ने बताया है कि यह चावल मिड-डे मील का है। इसलिए मंगलवार को स्कूल खुलने पर जांच और पूछताछ होगी। तभी तक के लिए दुकान को सील कर दिया है। वीडियो भी पुराना बताया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है। - डॉ सीमा बालियान, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें