फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऊर्जा निगम के एसडीओ ने कथित पत्रकारों पर दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 06 Oct 2025 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ डिवीजन के उपखंड कार्यालय तृतीय के तत्कालीन एसडीओ देवेंद्र कुमार ने लखीमपुर जिले के धौरहरा खीरी थाने में हापुड़ के तीन और मेरठ के एक तथाकथित पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर सोशल मीडिया पर गलत खबरें प्रसारित कर छवि धूमिल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


देवेंद्र कुमार वर्तमान में धौरहरा विद्युत वितरण उपखंड में एसडीओ हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि वर्ष 2023-24 में जब मेरी तैनाती हापुड़ में थी, उसी दौरान तथाकथित पत्रकार नरेश शर्मा पुत्र कृपाल बन शर्मा निवासी मेरठ, सुमित सिसौदिया पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी देवलोक कॉलोनी हापुड़, पंडित मुरलीधर शर्मा निवासी पन्नापुरी, मोनू मसूदी पुत्र जमील मसूदी निवासी फूलगढ़ी हापुड़ ने सोशल मीडिया पर विद्युत लाइनों से संबंधित झूठी एवं फर्जी खबरें मेरे विरुद्ध प्रसारित कर छवि धूमिल की।

इस बीच विभाग ने देवेंद्र कुमार को निलंबित भी किया, हालांकि हाईकोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी। तहरीर में देवेंद्र कुमार ने बताया कि कथित पत्रकार सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त लिखते रहे, साथ ही गांव में उनकी शव यात्रा निकालने की भी धमकी दी। देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रताडड़ना से मधुमेह, रक्तचाप जैसे बीमारियां भी हो गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोट -

उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार की तहरीर पर कथित पत्रकार नरेश शर्मा, सुमत सिसौदिया, मुरलीधर शर्मा, मोनू मसूदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शिवाजी दूबे, कोतवाली प्रभारी, धौरहरा खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें