फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला को बचाने के चक्कर में पलटी कार, छह लोग घायल

Thu, 04 Apr 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहपुर जट्ट बस स्टैंड के पास पुराने हाइवे पर महिला को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कोर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला मेरठ थाना लोहियानगर क्षेत्र के गांव निवासी अरमान ने बताया कि वह पशु व्यापारी है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने साथियों के साथ गांव वेठ में लगने वाली पशु पैठ से वापस कार से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार पुराने हाइवे स्थित गांव शाहपुर जट्ट के बस स्टैंड के पास पहुंची तो सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उसके साथ कार में सवार अफसर, पप्पू, शाहिद, शाहरुख, सारिक निवासी गांव सलेमपुर थाना लोहियानगर जिला मेरठ भी घायल हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कार के पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। कार सवार सभी लोग मामूली घायल हुए हैं। सभी प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें