फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हीट स्ट्रोक और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 03 Apr 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में लू और हीट स्ट्रोक की संभावना है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएचसी और जिला अस्पताल से ओआरएस और ग्लूकोज की अतिरिक्त डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन


अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड स्तर पर आने लगा है। दोपहर के समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्मी से होने वाली बीमारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएचसी और जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था रहेगी।
शासन से गठित टीम ने भी मंगलवार को जिले में तैयारियों की समीक्षा की थी। इसमें जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। आशा, एएनएम को भी ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे, जो इस तरह की बीमारियों की चपेट में आने वालों को घर घर जाकर वितरित करेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि लू और हीट स्ट्रोक को लेकर विभाग की तैयारियां पूरी हैं। चिकित्सकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें