कार की टक्कर के बाद डेहरा मार्ग पर जलता स्कूटर।
- फोटो : अमर उजाला
बुलेरो की टक्कर से स्कूटर आग का गोला बन गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बुलंदशहर रोड डेहरा कुटी में थाने के पास रविवार दोपहर को स्याना की तरफ जा रही बुलेरो कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़ा और उसमें आग लग गई।
भाग्यवश स्कूटर सवार देवेंद्र निवासी सलोनी उछलकर दूर जा गिरा, जिससे बड़ी अनहोनी घटना बाल बाल बच गई। स्कूटर में आग लगने से डेहरा कुटी के बाजार में अफरा तफरी और सड़क से होकर आने जाने वाले दोनों ओर ही रुक गए। हादसे के बाद दोषी चालक बुलेरो से कूदकर फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।