फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छह साल से बिना मान्यता के चल रहा स्कूल

Thu, 03 Apr 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बीएसए रितु तोमर ने बृहस्पतिवार को अरवाचीन इंटरनेशनल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में अलग काउंटर बनाकर महंगे दामों पर कॉपी, किताबें व अन्य सामान बेचा जा रहा था। वर्ष 2019 में मान्यता समाप्त होने के बाद भी स्कूल का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के अरवाचीन इंटरनेशनल स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय संचालित होता पाया गया था। जबकि विद्यालय की मान्यता वर्ष 2019 में ही समाप्त हो चुकी थी। विद्यालय प्रबंधक द्वारा मान्यता नवीनीकरण के संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। विद्यालय द्वारा शासनादेश के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इतना ही नहीं विद्यालय में अलग काउंटर बनाकर वेंडर के माध्यम से महंगे दामों पर कॉपी, किताबें ड्रेस व अन्य वस्तुएं बेची जा रही थी। बीएसए रितु तोमर ने बताया कि पिछले काफी समय से विद्यालय की शिकायतें मिली रही थी। विद्यालय से अभिलेख प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें