फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाली प्लॉट में पड़ी मिली अधेड़ महिला की लाश, हत्या कर शव फेंकने की आंशका

Thu, 03 Apr 2025 11:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

खाली पड़े एक प्लॉट में अधेड़ महिला का शव पड़ा मिला है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। महिला के गले पर निशान भी बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित ओपीसी हॉल से सटी दीवार के पीछे खाली पड़े एक प्लॉट में अधेड़ महिला का शव पड़ा मिला है। महिला के गले पर निशान भी बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को लोगों द्वारा गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे दिल्ली रोड स्थित ओपीसी हॉल से सटी दीवार के पीछे एक प्लॉट में अधेड़ महिला के शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 

उधर, महिला के शव पड़े होने की सूचना पर एएसपी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को शव की शिनाख्त कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि महिला के गले में निशान भी थे। पुलिस हत्या कर महिला के शव को यहां फेंके जाने की आशंका जता रही है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस शव के शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें