फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूल प्रबंधक पर शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव ततारपुर स्कूल पब्लिक स्कूल एक बार फिर विवादों में है। स्कूल महिला शिक्षिका ने प्रबंधक पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को शिक्षिका के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने पहले स्कूल पहुंचकर हंगामा कर कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शिक्षिका का आरोप है कि उसने चार दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि स्कूल का प्रबंधक उसे एकांत में बुलाकर अश्लील हरकत करने का प्रयास करता है। उसने विरोध किया तो आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। विरोध से नाराज प्रबंधक ने उसके पति को भी स्कूल से निकाल दिया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। डीएम कार्यालय में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। भाकियू राज के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ स्कूल के बाहर धरना देने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस ने जांच जारी होने की बात कहकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। मामले में डीएम कार्यालय पर शिकायती पत्र सौंपा गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें