फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुग्गी को बचाने में पेड़ से टकराई स्कूल बस

Mon, 09 Dec 2024 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर के निकट सोमवार की सुबह स्कूल बस बुग्गी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर दूसरे वाहन से बच्चों को स्कूल भेजा।
विज्ञापन


क्षेत्र के निजी स्कूल की बस का चालक जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था, गांव चांदनेर के जंगल में संकरे रास्ते पर अचानक मोड़ पर बस के सामने भैंसा-बुग्गी आ गई। भैंसा-बुग्गी को बचाने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, इस दौरान बारिश के कारण कीचड़ होने से बस के टायर फिसल गए। चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रण में कर लिया। इस दौरान बस में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन दूसरी बस लेकर घटना स्थल पर पहुुंचा। जहां से बच्चों व शिक्षकों को स्कूल लाया गया, जहां एहतियात के तौर पर सभी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें