फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के बाद 25 लाख हड़पे

Sat, 07 Oct 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सुभाष विहार कॉलोनी में निजी फाइनेंस कंपनी से लोन निकलवाकर एक महिला ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सुभाष विहार कॉलोनी निवासी मीनू ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी की ही एक महिला ने उनको लोन दिलाने की बात कही। करीब 25 महिला एकत्र हुईं और उसके कहने पर आवश्यकता अनुसार अलग-अलग फाइनेंस कंपनी से करीब 25 लाख रुपये का लोन निकलवा दिया। लेकिन वह सभी धनराशि लोन दिलाने वाली महिला ने ही रख ली। महिलाओं का कहना है कि उन फाइनेंस कंपनियों को किस्त दे रहे हैं, लेकिन उस महिला ने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। इस दौरान ऊषा, स्वाति, द्रोपदी, कविता, सरिता, पिंकी, मोनिका, राजबाला, सुनीता समेत 25 महिलाओं के साथ विश्वास घात किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें