पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला में चोरों ने दो अलग-अलग मकानों से नकदी व गहने चोरी कर लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पबला निवासी किसान रविंद्र शनिवार सुबह तीन बजे परिवार के साथ खेत पर गुलाब के फूल तोड़ने गया था। रविंद्र ने बताया कि करीब साढे 11 बजे खेत से लौटे तो घर में सामान बिखरा देखा। दीवार कूद कर घर में प्रवेश हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे दस हजार रुपये और लाखों के गहने चोरी कर लिए।
इसके अलावा चोरों ने नौरंगपुरी स्थित मकान से नकदी चोरी कर ले गए। गालंद निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह गांव गया था। शुक्रवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही चोरों की गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।