फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इंटरनेशनल ट्रेडिंग का झांसा देकर शातिरों ने ठगे 50 लाख रुपये

Sat, 23 Mar 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिसंबर 2023 मे मोनिशा शेट्टी के नाम से फेसबुक पर आया था दोस्ती का अनुरोध
विज्ञापन

- खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर महिला ने युवक को झांसे में लिया
- शुरूआत में छोटी धनराशि लेकर खाते में भेजी दोगुनी धनराशि, संपत्ति बेचकर लगाई थी मोटी रकम

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी एक युवक से इंटरनेशनल ट्रेडिंग के नाम पर रुपये दोगुने करने का लालच देकर 50 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने फेसबुक के माध्यम से युवक से संपर्क कर झांसे में लिया था। संपत्ति बेचकर पीड़ित ने मोटी रकम ठगों के हवाले कर दी। युवक की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

निजामपुर निवासी अंकित ने बताया कि वह किसान है और उसके पास काफी जमीन थी। दस दिसंबर 2023 को उसे मोनिशा शेट्टी नाम की फेसबुक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने अनजाने में उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी ने मैसेंजर पर उसे अपने आप को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया। कुछ दिन बात होने के बाद आरोपी ने उसे एक वेबसाइट लिंक भेजकर अकाउंट बनाने को कहा। उसके कहने पर उसने दी गई वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना लिया।
विज्ञापन




रकम दोगुनी कर दिया झांसा

आरोपी ने उससे 27 दिसंबर 2023 को पहली बार में दस हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट कराया और 28 दिसंबर 2023 को आरोपी ने उसे 22 हजार रुपये लाभ के साथ वापस कर दिए। 29 दिसंबर 2023 को महिला के कहने पर उसने दोबारा 30 हजार रुपये इन्वेस्ट किए। इस पर महिला ने रकम को पर्याप्त नहीं है बताकर अधिक धनराशि देने के लिए कहा। पीड़ित आरोपियों की बातों में इस प्रकार फंसा कि एक के बाद एक करके करीब 50 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए।



वेबसाइट पर व्यापार का दिया था झांसा

पीड़ित ने बताया कि एक जनवरी 2024 को आरोपी के द्वारा उसे एक नई वेबसाइट का लिंक भेजा गया। आरोपियों ने ऑन लाइन व्यापार का झांसा देकर एक के बाद 50 लाख रुपये लगवा दिए। ठगी का एहसास होने पर अब पीड़ित मानसिक रूप से अधिक परेशान है। वह डिप्रेशन जैसी स्थिति से गुजर रहा है।
विज्ञापन




साइबर टीम कर रही मामले की जांच

मामले की जांच साइबर टीम गंभीरता से कर रही है। फेसबुक आईडी और नंबरों के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-राजकुमार अग्रवाल, एएसपी।





जिले में प्रमुख ठगी की घटनाएं-

- मार्च 2023 में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से व्यापार में रुपये लगाने के बाद बड़े मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी।

- मई 2023 में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञानलोक में लखनऊ के गोमती नगर निवासी व्यक्ति से ऋण दिलाने के नाम पर 31.50 लाख रुपये की ठगी।

-नवंबर 2022 में गौतमबुद्धनगर के गांव बंबावड़ निवासी व्यक्ति से सूकर फार्म खोलकर धन को दोगुना करने का लालच देकर 12.50 लाख रुपये की ठगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें