फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के गीतों पर थिरकीं महिलाएं

Fri, 05 Aug 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हरियाली तीज जिले में धूमधाम से मनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाली तीज जिले में धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाए और शाम के समय नगर के आर्य समाज मंदिर में लगने वाले मेले में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं।
विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में नगर के साथ साथ देहात क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां सज-धज कर पहुंचीं। वहां लगे झूलों पर महिलाओं ने हरियाली तीज व सावन के गीतों के साथ झूलों पर पीगें बढ़ाईं।

भीड़ के कारण झूला झूलने के लिए महिलाओं को अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा था। त्योहार को लेकर नवविवाहिताओं में खासा उत्साह था। एक महिला पूनम ने बताया कि वह हर साल तीज पर अपनी बेटियों के साथ झूला झूलने आती हैं। सावन के गीतों को गाकर तीज का भरपूर आनंद लेती हैं।
विज्ञापन


मेले में मेंहदी लगवाने वालों से लेकर विभिन्न चाट पकौड़ियों की ठेली भी लगी मेले को लेकर आर्य समाज मंदिर के अंदर पुरुष और युवकों के प्रवेश पर पाबंदी थी। दूसरी ओर, घरों में भी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

घरों में महिलाओं ने स्वादिष्ट पकवान बनाकर पूजा अर्चना की। आर्य समाज के प्रधान आनंद प्रकाश आर्य, मंत्री नरेंद्र कुमार आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा रमण आर्य, महिला प्रधान माया आर्य, महिला मंत्री अलका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामपाल आदि व्यवस्था बनाने में लगे थे।

आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को तीज मेला लगने के कारण पुलिस ने अतरपुरा चौपला से तहसील चौपला तक शाम को करीब चार बजे से मार्ग वन वे कर दिया था। मेला स्थल के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ को देख यह निर्णय लिया गया।

एलायंस क्लब गौरव के तत्वावधान में शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

परिधान प्रतियोगिता में सीमा गोयल ने प्रथम, शालू गोयल ने द्वितीय व बीना आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाल सज्जा प्रतियोगिता में आराधना वाजपेयी प्रथम, बेबी जिंदल द्वितीय व सुनीता शर्मा तृतीय स्थान पर रही।

व्यंजन प्रतियोगिता में डॉली सिंहल ने प्रथम, बीना आर्य ने द्वितीय व बीना वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कैट वॉक प्रतियोगिता में नीना अग्रवाल ने प्रथम, शालू गोयल ने द्वितीय व पूनम कर्णवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंद्रपस्थ लॉ कालेज की वाइस चेयरमैन डॉ. पायल गुप्ता ने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब की पूर्व गवर्नर डॉ. आराधना वाजपेयी ने कहा कि तीज का पर्व हमें स्नेह और प्रेम का अपनाने का संदेश देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला शर्मा व संचालन आराधना वाजपेयी ने किया। इस मौके पर संतोष शर्मा, रेखा सिंह, डॉ. सीमा सिंह, अनुपम सिंहल, आभा गोयल, सुषमा खन्ना, अर्चना कंसल, सीमा गोयल व सुनीता शर्मा आदि मौजूद रही।

गढ़ और ब्रजघाट में हरियाली तीज मेलों का आयोजन हुआ। मेलों में महिला और बच्चों ने झूलों पर पींग बढ़ाकर सावन के गीत गाए और जमकर मौज मस्ती की। गढ़ के एतिहासिक बारादरी मैदान में शुक्रवार की शाम को हरियाली तीज मेले का आयोजन हुआ।

इसका शुभारंभ पालिका चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम, समाजसेवी धनवंत कुमार जैन और संगीता जैन ने संयुक्त रूप में किया। वहीं ब्रजघाट गंगानगरी के राजा जी वाले बाग में सतनाम यादव और महेश बंसल ने तीज मेले का शुभारंभ किया।

हरियाली तीज मेलों में महिला और बच्चों ने डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए जमकर मौज मस्ती की। मेला स्थलों पर विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था भी की गई थी। जिन पर पंीग बढ़ाकर महिलाओं ने सावन से जुड़े कच्चे नीम की निमोली सावन जल्दी अइयो रे,

झूले तो पड़ गए हैं अमुवा की डार पे, ए जी अबके सावन में झूलेंगे झूला साथ में, तेरी दो टकियां दी नौकरी मेरा लाखों का सावन जाए जैसे गीत गाकर हरियाली तीज उत्सव का खूब लुत्फ उठाया। मेले में आयोजन समिति अध्यक्ष महेश सक्सेना, पूर्व चेयरमैन कृष्णवीर गब्बर,

रमन शर्मा, कुसुम यादव, अनुपम अग्रवाल, त्रिलोकी पंडित, संतोष कौशिक, संजय डिश, मुकेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, बब्लू शर्मा, दिनेश समानिया, ममता सूद, निर्मला द्विवेदी, अजय सिंघल समेत हजारों की भीड़ मौजूद रही।

गढ़ में नक्का कुआं रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर और सिंभावली के कविता मेमोरियल स्कूल में हरियाली तीज पर मेंहदी सजाओ और सावन के गीत सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न आकर्षक डिजाइनों में मेंहदी सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता में अन्नू, वंशिका और शगुन प्रथम रहीं। व्यवस्थापक डॉ. जीडी माहेश्वरी और प्रिंसिपल ध्यान सिंह ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें सच्ची निष्ठा तथा कड़ी मेहनत के बल पर जीवन में सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने की प्रेरणा भी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें