फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रुट बदलने से नौ घंटे देरी से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गोरखपुर में ब्लॉक लेकर रेलवे लाइन पर किए जा रहे कार्य के चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बदले मार्ग से किया जा रहा है। जिस कारण ट्रेन रोजाना ही घंटो देरी से रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। शनिवार को भी सत्याग्रह एक्सप्रेस नौ घंटे 20 मिनट देरी से स्टेशन आई। इसके अलावा भी अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने रेलयात्रियों को परेशान किया।

रक्सौल से आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस नौ घंटे 20 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट, प्रयागराज संगम से चलकर सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, माल्दा टाउन से आनंद विहार को जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन


नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस तीन घंटे, टनकपुर से दिल्ली जा रही पूरनगिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा, डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटा, बरेली से नई दिल्ली को जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। जल्द ही संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें