फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस के शौचालय में मिला युवक का शव

Wed, 12 Apr 2023 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आनंद विहार को जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बुधवार सुबह एसी कोच के शौचालय में युवक का शव मिला। मृतक के परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के जिला चंपारण के गांव बघा निवासी किशन मुरानी बैकरी व मिठाई की दुकान करता था। मंगलवार को वह चंपारण से अपने साथी ईश्वर, सुदेश कुमार व रामउदय के साथ सप्तक्रांति एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-1 में सवार होकर दिल्ली से समान खरीदने के लिए निकला था।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन से गुजरी तो किशन शौच करने के लिए ट्रेन के शौचालय में गया, लेकिन काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटा। तब उसके साथी उसके देखने के लिए शौचालय पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन

जिसके बाद धक्का लगाने के बाद दरवाजा खोला गया तो सुदेश बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया और सुदेश को एक अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें